सोनू चौधरी / छत्तीसगढ़ लाइव न्यूज़ सूरजपुर
नगर पंचायत जरही के सभी वार्डो मे मच्छर लार्वा सर्वे एवं स्रोत नियंत्रण कार्य अभियान चलाया गया।

सूरजपुर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी, जिला सूरजपुर के निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी chc प्रतापपुर डॉ. अजित कुमार दीवान के मार्गदर्शन से स्वास्थ टीम जरही द्वारा नगर पंचायत जरही के सभी वार्डो मे डेंगू,मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम, व मच्छर लार्वा सर्वे एवं स्रोत नियंत्रण अभियान चलाया गया।
जिसमे स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, टायरों तथा अन्य जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। जिन स्थानों पर मच्छर के लार्वा पाए गए, वहां तत्काल स्रोत नियंत्रण की कार्रवाई करते हुए पानी खाली कराया गया, लार्वा रोधी टेमीफॉस छिड़काव कराया गया,तथा आवश्यकतानुसार लार्वा नष्ट करने के उपाय किए गए।
इस अवसर पर लोगों को अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, सप्ताह में एक दिन “ड्राई डे” मनाने तथा कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की कि डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी लोग जनजागरूकता अभियान में सहयोग करें और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभाएं। इस कार्य मे मुख्य रूप से उत्तरा कुमार महिलांगे (वी.बी.डी.टी.एस.), कमलेश सोनी (आर.एम.ए.)आकांक्षा टोप्पो (सी.एच.ओ.)बाबुलाल चौधरी (आर.एच.ओ.) रामप्रताप गुप्ता,(आरएचओ)पार्वती राजवाड़े(आरएचओ)मथला पैकरा, निर्मला यादव, पुष्पा तिर्की,लीलावती राजवाड़े,मितानिन – रीना, बोशन, रिझन, प्रेमा, सोनी, पार्वती, प्रमिला, संगीता, के साथ नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी सक्रिय रहे,
