
कन्फ्यूज मत होइए! यहां बात वैभव सूर्यवंशी के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी की नहीं, बल्कि बिहार के नवादा जिले से आने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और वैभव के सीनियर ईशान किशन की हो रही है. ईशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में तूफानी शतक ठोका. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईशान ने पचासा 52 गेंदों में पूरा किया, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अगले 53 रन सिर्फ 19 गेंदों में जड़ दिए. ईशान का यह वनडे में दूसरा ही सैकड़ा है. इससे पहले 2022 में उन्होंने 210 रन की पारी खेली थी. बता दें कि ईशान लगभग तीन साल के लंबे समय बाद वनडे टीम में लौटे हैं. इस सीरीज से पहले उन्होंने अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेला था.
