
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा. समाजवादी पार्टी को तोड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी तरह से काम करती है. इन्होंने कई दलों को तोड़ा. यहां उत्तर प्रदेश में भी MLA और MLC तोड़े गए. ये लोग लालच देते हैं. अगर बीजेपी से लड़ना है तो बहादुर लोगों की टीम होना चाहिए. बीजेपी के लोग खुद तैयारी कर रहे हैं पाला बदलने की. कई लोग जो उनके साथ है वह वक्त आने पर पत्ते खोलते हैं. समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत पार्टी है. यहां बहादुर लोग हैं. उन्होंने कहा कि जो डर जाएगा, वो चला जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. इस बार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सबसे ज्यादा दौरा गोरखपुर का किया है. और सबसे ज्यादा गोरखधंधा वहीं हुआ है. उन्होंने विश्ववास के साथ कहा कि इस बार बीजेपी को गोरखपुर में बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन तय करेगा कि गोरखपुर में समाजवादी पार्टी का सम्मेलन कब होगा. जो भी कमियां हैं, उसे ठीक किया जाएगा।
