मृतक की पहचान नाहर सिंह निवासी सोनपुर के रूप में हुई, मौके पर पहुंची बसदेई पुलिस
मोहन प्रताप सिंह
छत्तीसगढ़ लाइव न्यूज़ चैनल, सूरजपुर/:– जिले के सोनपुर नर्सरी के पास स्थित कोल्हूआ नाले में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाले में शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है या नहीं।
कोल्हूआ नाले में शव मिलने की घटना से सोनपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

